फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टियों में घूमने का कर रहे हों प्लान, तो बढ़ा किराया और वेटिंग कहीं न कर दे परेशान, ये रही डिटेल

Thu, 09 May 2019 04:40 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

गर्मी की छुट्टियां शुरू होने के साथ ही लोगों ने सैर सपाटे की तैयारियां भी शुरू कर दी है। पर, प्लान बनाने से पहले ट्रेनों की स्थिति जरूर चेक कर लें। ट्रेनों में वेटिंग शुरू हो गई है और ब्लॉक लेकर लगातार हो रहे मेंटीनेंस वर्क के चलते ट्रेनों को निरस्त भी किया जा रहा है, जिससे मुश्किलें और भी बढ़ेंगी। दूसरी ओर हवाईजहाज का किराया भी महंगा हो गया है, जिससे सैर-सपाटा मुश्किल में पड़ सकता है।

विज्ञापन


स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां घोषित की जा चुकी है। अभिभावकों ने भी सैर-सपाटे की प्लानिंग बनानी शुरू कर दी है। चूंकि गर्मी का सीजन है, इसलिए लोग पहाड़ों पर छुट्टियां बिताने की योजनाएं बना रहे हैं। इसमें देहरादून, शिमला व जम्मू ऐसे डेस्टीनेशन हैं, जो लोगों की प्राथमिकता सूची में हैं।

ट्रेन से शिमला जाने के लिए पैसेंजरों को पठानकोट जाना पड़ता है जबकि जम्मू व देहरादून के लिए लखनऊ से सीधी ट्रेनें हैं। पर, इन जगहों के लिए चलने वाली ट्रेनों में वेटिंग शुरू हो चुकी है। इतना ही नहीं रेलवे की ओर से ट्रैक मेंटीनेंस, डबलिंग आदि के काम करवाए जाने हैं, जिसकी सूचियां तैयार की जा रही हैं।
विज्ञापन


अब जब मेंटीनेंस होगा तो ब्लॉक लिया जाएगा, जिससे ट्रेनें प्रभावित होंगी। ऐसे में छुट्टियों का मजा किरकिरा हो सकता है जबकि सस्ती व किफायती उड़ानों के बंद होने से यात्रियों को महंगा हवाई सफर करना पडे़गा।

देखें, ट्रेनों में बढ़ रही वेटिंग

डेमो - फोटो : डेमो

देखें- प्लेन का किराया

डेमो
विज्ञापन

दिल्ली की ट्रेनों में खाली हैं सीटें

डेमो
देहरादून, शिमला या जम्मू जाने के लिए अगर आपको लखनऊ से सीधी ट्रेन में सीटें नहीं मिल रही हैं तो ब्रेक जर्नी कर गंतव्य तक पहुंच सकते हैं। मसलन, लखनऊ से दिल्ली और फिर दिल्ली से इन जगहों के लिए ट्रेनें ले सकते हैं। लखनऊ से दिल्ली के लिए 31 मई को डबलडेकर एक्सप्रेस में 744, गोमती एक्सप्रेस में 41, शताब्दी एक्सप्रेस में 697 व एसी एक्सप्रेस में 114 सीटें खाली हैं जबकि 15 जून को शताब्दी एक्सप्रेस में 787 व एसी एक्सप्रेस में 241 सीटें खाली हैं, जिन पर बुकिंग कराई जा सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें