फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एग्रो प्रोडक्ट प्रोसेसिंग के क्षेत्र में रुचि है तो देखें काम की खबर

Fri, 06 May 2016 01:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो प‌िक - फोटो : getty
विज्ञापन
एग्रो प्रोडक्ट प्रोसेसिंग के क्षेत्र में टेक्निशियनों की भारी मांग को देखते हुए व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग ने इससे संबंधित कुछ नए ट्रेड शुरू करने का फैसला किया है। 
विज्ञापन


फिलहाल एग्रो फूड प्रोसेसिंग क्षेत्र से संबंधित 6 ट्रेड शुरू करने प्रस्ताव तैयार किया गया है। शासन से अनुमति मिलते ही इन नए ट्रेडों को अगस्त से शुरू होने वाले आईटीआई के नए सत्र से शुरू कर दिया जाएगा। 

यूपी में इस तरह के ट्रेड को पहली बार शुरू करने की तैयारी है। दरअसल नेशनल काउंसिल ऑफ वोकेशनल ट्रेनिंग (एनसीवीटी) द्वारा आईटीआई के जरिए फूड प्रोसेसिंग एंड प्रिजर्वेशन से संबंधित 6 ट्रेडों में प्रशिक्षण देने को मान्यता दी गई है। 
विज्ञापन


इसके बावजूद सिर्फ कुछ ही प्रदेशों में इनमें से कुछ ट्रेडों को शुरू किया गया है। यूपी में अभी तक इनमें से एक भी ट्रेड की शुरुआत नहीं हो पाई थी। दूसरी ओर सूबे में एग्रो फूड व प्रोसेसिंग क्षेत्र में कई कंपनियों के खुल जाने से इन ट्रेडों में प्रशिक्षित युवकों की मांग बढ़ गई है।
विज्ञापन

जल्द ही शासन से मिलेगी मंजूरी

डेमो प‌िक
आईटीआई के जरिए युवकों को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर मुख्यमंत्री का विशेष जोर है। लिहाजा व्यावसायिक शिक्षा निदेशालय ने एनसीवीटी द्वारा स्वीकृत 6 ट्रेडों को यूपी में भी शुरू करने का प्रस्ताव तैयार किया है। 

इसे मंजूरी के लिए जल्द ही शासन को भेजा जाएगा। फिलहाल पांच आईटीआई में इसे शुरू करने का प्रस्ताव है। शुरुआत मुजफ्फर नगर के बुढ़ाना आईटीआई से होगी।

एनसीवीटी द्वारा स्वीकृत एग्रो सेक्टर से संबंधित जिन ट्रेडों को यूपी में शुरू किया जाना है, उनमें  क्राफ्ट्समैन फ्रूट्स एंड वेजिटेबल प्रोसेसिंग, क्राफ्ट्समैन बेकरी एंड कंफेक्शनरी, मिल्क एंड मिल्क प्रोडक्ट, फूड एंड वेवरेज, एग्रो प्रोसेसिंग और बेकर एंड कंफेक्शनर शामिल हैं।

‘क्राफ्ट्समैन फ्रूट्स एंड वेजिटेबल प्रोसेसिंग ट्रेड को शुरू करने की अनुमति शासन से मिल गई है। इसे मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना आईटीआई में अगस्त से शुरू होने वाले सत्र में पायलट बेसिस पर  शुरू किया जाएगा। यहां सबसे पहले सिर्फ क्राफ्ट्समैन फ्रूट्स एंड वेजीटेबल प्रोसेसिंग ट्रेड की शुरुआत की जाएगी।’ 
-मयंक गंगवार, सहायक निदेशक, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें