फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: केजीएमयू और इंडिया हेल्थ एक्शन ट्रस्ट के बीच करार

विज्ञापन
केजीएमयू और इंडिया हेल्थ एक्शन ट्रस्ट के बीच करार
विज्ञापन
लखनऊ। केजीएमयू और इंडिया हेल्थ एक्शन ट्रस्ट के बीच शुक्रवार को अत्याधुनिक डेटा साइंस सेंटर की स्थापना को लेकर करार हुआ। यह डेटा साइंस सेंटर केजीएमयू में स्थापित होगा।
विज्ञापन

केजीएमयू की कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद व आईएचएटी के वरिष्ठ परियोजना निदेशक जॉन एंथनी ने समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान यूनिवर्सिटी ऑफ मैनिटोबा के डॉ. जेम्स ब्लैंचर्ड और डॉ. मारिसा बेकर मौजूद रहे। कुलपति ने बताया कि डेटा साइंस सेंटर की स्थापना कनाडा के मैनिटोबा विश्वविद्यालय के तकनीकी इनपुट से की जाएगी। डेटा साइंस सेंटर में दो प्रमुख पायलट परियोजना शुरू की जाएंगी।

इसमें गर्भावस्था रेफरल विश्लेषण और खसरा की निगरानी की जाएगी। इससे मातृ स्वास्थ्य सेवाओं और वैक्सीन-निवारक रोग निगरानी में सुधार होगा। कुलपति ने बताया कि दूसरे चरण के तहत केंद्र शहरी स्वास्थ्य, कैंसर निगरानी जैसे अन्य प्राथमिकता वाले स्वास्थ्य क्षेत्रों पर अपना ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें