फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तगादा करने पर आढ़ती पर हमला, दो गिरफ्तार

Mon, 01 Apr 2024 08:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मड़ियांव इलाके में शनिवार को बकाया रकम का तगादा करने पर दो भाइयों ने साथियों के साथ मिलकर आढ़ती पर लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल आढ़ती ने मड़ियांव थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

निरालानगर की लाल कॉलोनी निवासी दिशांत सोनकर की नवीन गल्ला मंडी में फल की आढ़त है। दिशांत के मुताबिक प्रिंस व उसका भाई कृष्णा उनकी आढ़त से फल लेते हैं। दोनों भाइयों पर करीब 10 हजार रुपये बकाया हो गया था। शनिवार दोपहर दो बजे दिशांत आईआईएम चौराहा स्थित उनकी दुकान पर तगादा करने पहुंचे। तब दोनों भाइयों ने शाम को आकर रुपये ले जाने की बात कही। दिशांत रात करीब आठ बजे फिर उनकी दुकान पहुंचे तो प्रिंस व कृष्णा ने गालीगलौज की। दिशांत ने विरोध किया तो प्रिंस, कृष्णा व उनके 12 साथियों के साथ मिलकर लाठी-डंडे व धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया। इससे दिशांत जख्मी हो गए। मड़ियांव इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्र ने बताया कि कृष्णा और राकेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें