बीटीसी के नए सत्र की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस बार 35 वर्ष की आयु वालों को भी मौका देने की तैयारी है।
अभी केवल 30 वर्ष की आयु वाले ही इसके लिए पात्र माने गए हैं।
राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेज दिया।
बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में शिक्षक बनने की योग्यता स्नातक व बीटीसी है। बीटीसी कोर्स दो साल का है। इसलिए एससीईआरटी इसके लिए केवल 30 वर्ष की आयु वालों को पत्र मानता था।
पर शिक्षकों की भर्ती की आयु सीमा 35 वर्ष से बढ़ाकर 40 वर्ष कर दी गई है। इसलिए बीटीसी कोर्स के लिए 35 वर्ष की आयु वालों को मौका देने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
इसके मुताबिक दो वर्ष का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद प्रशिक्षित की आयु सीमा अधिकतम 37 वर्ष की होगी और दो साल के अंदर वह टीईटी पास करते हुए शिक्षक बनने के लिए पात्र हो जाएगा।