खिलाड़ियों के लिए राहत की खबर है। एक से डेढ़ माह के बाद चार खेलों में चयन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जिसमें 14 सर्किलों में 220 खिलाड़ियों को चयनित किया जाएगा।
भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और एथलेटिक्स में दो सौ से अधिक खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।
इसमें मेरिट के आधार पर लिस्ट तैयार होगी, जिसके बाद ट्रायल आयोजित करके खिलाड़ियों की क्षमता का आंकलन किया जाएगा।
प्रदर्शन के आधार पर मिलेगा मौका
हॉकी ओलंपियन और एसबीआई के डिप्टी मैनेजर सैयद अली ने यह जानकारी देते हुए बताया कि खिलाड़ियों को रोजगार दिलाने में यह बड़ी पहल साबित हो सकती है।
क्योंकि यूपी समेत तमाम प्रदेश सरकारों की ओर से अभी तक खेल कोटा लागू नहीं किया जा सका है।
जल्द ही बैंक की ओर से इस संदर्भ में विज्ञप्ति जारी कर दी जाएगी और खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के आधार चयन होने का मौका मिलेगा।
यहां करें आवेदन
स्टेट बैंक समूह में विभिन्न पदों को भरने के लिए कुल 393 रिक्तियां जारी की गई हैं। इन रिक्तियों में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 313 पद, स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद में 31 पद, स्टेट बैंक ऑफ मैसूर में 11 पद, स्टेट बैंक ऑफ पटियाला में 15 और स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर में 23 पद शामिल हैं।
इन बैंकों में जेएमजीएस-I, एमएमजीएस-II, एमएमजीएस-III, एसएमजीएस-IV और एसएमजीएस-V के तहत सांख्यिकी, विश्लेषण, पुस्तकालय, सीए, अर्थशास्त्र, जोखिम प्रबंधन, बाजार जोखिम, इंजीरियरी, कार्यालयी भाषा, कानून और सुरक्षा के क्षेत्र में विभिन्न श्रेणीयों के प्रबंधकों के पदों पदों पर आवेदन मंगाए गए हैं।
परीक्षा 19 अप्रैल को
प्रबंधकों के इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यताप्राप्त संस्थान से पदानुसार संबंधित ट्रेड में स्नातक/स्नातकोत्तर की उपाधि हो। इसके साथ ही कुछ पदों के लिए अनुभव भी आवश्यक है।
परीक्षा शुल्क के तहत सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 500 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को 100 रुपये परीक्षा शुल्क जमा कराने होंगे। इन पदों के लिए ऑनलाइन परीक्षा की तिथि 19 अप्रैल, 2014 निर्धारित है।