फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी जमीन पर कब्जा कर बना दिया मदरसा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गुडंबा इलाके में निजी प्लॉट पर कब्जा कर कुछ लोगों ने मदरसा खोल दिया। प्लॉट मालिक को जानकारी होने पर कब्जा करने वालों से बात की तो उन लोगों ने दूसरा प्लॉट देने के लिए कहा। जो दूसरा प्लॉट दिया गया वह सरकारी निकला। जालसाजी की जानकारी होने पर हरिश्चंद्र गिरि ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर की जांच कर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गुडंबा इंस्पेक्टर फरीद अहमद के मुताबिक, हरिश्चंद्र की तहरीर पर अब्दुल हसीब, मुजीब व डॉ. संतोष कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। हरिश्चंद्र का आरोप है कि साल 2011 में उसने फूलबाग इलाके में एक प्लॉट खरीदा था। प्लॉट के सामने एक मदरसा चलता था। उसे सरकारी जमीन पर होने के कारण तोड़ दिया गया तो मदरसा चलाने वाले हाफिस अब्दुल हसीब, मुजीब और डॉ संतोष कुमार ने उसके प्लॉट को खरीदने के लिए कहा।
हरिश्चंद्र के मना करने पर आरोपियों ने उस पर चुपचाप कब्जा कर लिया और दो मंजिला इमारत खड़ी कर दी। इस पर हरिश्चंद्र ने स्थानीय थाने में शिकायत की। इसके बाद आरोपियों ने उस प्लॉट की जगह दूसरा प्लॉट देने के लिए कहा। कुछ दिनों बाद दूसरा प्लॉट दिया लेकिन पता किया तो जानकारी हुई कि वह वन विभाग का है। इसके बाद हरिश्चंद्र ने उन लोगों से प्लॉट वापस देने के लिए कहा तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देकर कहा कि नहीं मिलेगा प्लॉट, जो करना है कर लो। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें