फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: निफ्ट की 258 सीटों पर दाखिले की शुरू हुई प्रक्रिया

Tue, 12 Dec 2023 12:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) में संचालित छह पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। निफ्ट के किसी भी पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए तीन जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। दाखिले के लिए पांच फरवरी को देश के 60 शहरों में परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन

भारत सरकार के वस्त्र मंत्रायलय की ओर से देश में निफ्ट के 18 केंद्र संचालित किए जाते हैं। इनमें एक केंद्र रायबरेली की आईटीआई में स्थित है। इस केंद्र में चार वर्षीय बैचलर ऑफ डिजाइन के चार कोर्स की पढ़ाई होती है। इनमें फैशन डिजाइन, फैशन एंड लाइफ स्टाइल एक्सेसरीज, लेदर डिजाइन और फैशन कम्युनिकेशन पाठ्यक्रम शामिल है।
इनमें प्रवेश के लिए किसी भी विषय में 12वीं उत्तीर्ण होना जरूरी है। निफ्ट में दो वर्षीय फैशन मैनेजमेंट स्टडीज का पीजी पाठ्यक्रम भी चलता है। इसके लिए किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री जरूरी है। हाल ही में फैशन टेक्नालॉजी विभाग में शुरू किए गए बैचलर ऑफ फैशन टेक्नालॉजी में दाखिले के लिए आवेदक का फिजिक्स, कैमिस्ट्री एवं मैथ्स ग्रुप में 12वीं उत्तीर्ण होना जरूरी है। सभी छह कोर्सों में 43-43 सीटें हैं।
विज्ञापन

प्रभारी निदेशक नंदन सिंह बोरा ने बताया कि देश में युवाओं के बीच फैशन डिजाइन के प्रति बढ़ती रुचि बढ़ी है। फैशन उद्योग में बढ़ती संभावनाओं को देखते हुए निफ्ट से पढ़ाई करने का अच्छा विकल्प है। निफ्ट में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें