फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरमीडिएट में नंबर कम हैं तो भी अभी है अच्छे कॉलेज में पढ़ने का मौका

Sat, 04 Jun 2016 03:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
लखनऊ क्र‌िश्च‌ियन कॉलेज - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
इंटरमीडिएट परीक्षा में कम अंक आने पर स्टूडेंट्स के सामने अच्छे संस्थान में दाखिले के लिए केवल प्रवेश परीक्षा का ही विकल्प बचता है। लखनऊ विश्वविद्यालय में स्नातक कोर्सेज में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षाएं शुक्रवार को समाप्त हो गईं, लेकिन राजधानी के स्टूडेंट्स के सामने अभी और भी ऐसे कॉलेजों के विकल्प हैं, जहां प्रवेश प्रक्रिया से ही दाखिले किए जाएंगे। 
विज्ञापन


इनमें नेशनल पीजी कॉलेज और आईटी कॉलेज जैसे नैक से ‘ए’ ग्रेड प्राप्त संस्थान भी शामिल हैं। इन संस्थानों में कहीं पूरी तरह से प्रवेश परीक्षा पर दाखिले होंगे तो कहीं प्रवेश परीक्षा और इंटरमीडिएट के अंक लेकर मेरिट तैयार की जाएगी।

लखनऊ क्रिश्चियन डिग्री कॉलेज : अंतिम तिथि 5 जून
गोलागंज स्थित लखनऊ क्रिश्चियन डिग्री कॉलेज में बीए की 460, बीएससी की 500 और बीकॉम की 260 सीटें हैं। फिलहाल कॉलेज में आवेदन की अंतिम तिथि पांच जून है।
विज्ञापन

 
हालांकि, कॉलेज इसे बढ़ाने पर भी विचार कर रहा है। कॉलेज की वेबसाइट से फॉर्म डाउनलोड करने पर 1050 रुपये के शुल्क भुगतान करना होगा, वहीं कॉलेज कार्यालय से लेने पर 1100 में फॉर्म मिलेगा। यहां प्रवेश परीक्षा और इंटरमीडिएट के अंक मिलाकर मेरिट तैयार की जाती है। 

इसमें 75 फीसदी प्रवेश परीक्षा और 25 फीसदी इंटरमीडिएट से अंक लिए जाते हैं। इंटरमीडिएट के अंक जोड़े जाने से उस कक्षा में अच्छे अंक लाने वाले स्टूडेंट्स को लाभ होता है जबकि कम अंक लाने वाले प्रवेश परीक्षा में बेहतर कर प्रवेश पा सकते हैं। कॉलेज की प्रवेश परीक्षाएं 24 और 25 जून को प्रस्तावित हैं।
वेबसाइट: http://www.lcdc.edu.in/

इसाबेला थोबर्न (आईटी) गर्ल्स कॉलेज : अंतिम तिथि 10 जून

आईटी कॉलेज लखनऊ - फोटो : amar ujala
नैक से ए ग्रेड प्राप्त इस गर्ल्स कॉलेज में बीए की 725, बीएससी की 525 और बीकॉम की 180 सीटें हैं। यहां प्रवेश के लिए बनने वाली मेरिट में 80 फीसदी अंक प्रवेश परीक्षा और 20 फीसदी इंटरमीडिएट के अंक से लिए जाएंगे। 

यदि किसी के बोर्ड परीक्षा में कम अंक हैं तो भी वह प्रवेश परीक्षा में बेहतर करके मेरिट में शामिल हो सकता है। कॉलेज में आवेदन की अंतिम तिथि 10 जून है। कॉलेज से आवेदन फॉर्म लेने पर 700 रुपये और डाक से मंगाने पर 750 रुपये का है। 

कॉलेज में 17 जून को सुबह 9.30 से 12.30 बजे तक बीकॉम व दोपहर 1.30 से 4.30 बजे तक बीएससी मैथ्स की प्रवेश परीक्षा होगी। वहीं, 18 जून को सुबह 9.30 से 12.30 तक बीएससी बायो और दोपहर 1.30 से 4.30 तक बीए की प्रवेश परीक्षा होनी है।
वेबसाइट: http://itcollege.ac.in/

नेशनल पीजी कॉलेज : अंतिम तिथि 11 जून

नेशनल पीजी कॉलेज लखनऊ - फोटो : amar ujala
नैक से ए ग्रेड प्राप्त इस कॉलेज में दाखिले के लिए हर साल कड़ा मुकाबला रहता है। यहां बीए की 440, बीएससी की 360 और बीकॉम की 550 सीटें हैं। कॉलेज में ऑनलाइन के साथ ही ऑफलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध है। 
आवेदन की अंतिम तिथि 11 जून निर्धारित की गई है। इसके अलावा कॉलेज में बीवोक के कोर्स भी उपलब्ध हैं। आवेदन फॉर्म का मूल्य 600 रुपये है। कॉलेज में सबसे कठिन मुकाबला बीकॉम में दाखिले के लिए होता है। 

यहां सभी दाखिले केवल प्रवेश परीक्षा के अंकों के आधार पर होते हैं। राजधानी के इस इकलौते ऑटोनॉमस कॉलेज में स्नातक स्तर पर भी समेस्टर सिस्टम के तहत पढ़ाई होती है। इसके साथ ही यहां चॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम भी लागू है। बीए व बीएससी मैथ्स की प्रवेश परीक्षा 15 जून और बीकॉम व बीएससी बायो समूह की परीक्षा 16 जून को प्रस्तावित है।
वेबसाइट: http://npgc.in/

करामत हुसैन मुस्लिम गर्ल्स पीजी कॉलेज : अंतिम तिथि तय नहीं
निशातगंज स्थित राजधानी के इस प्रतिष्ठित कॉलेज में बीए, बीएससी और बीकॉम तीनों कोर्स उपलब्ध हैं। इनमें से बीए में 1075, बीएससी में 180 और बीकॉम में 80 सीटें हैं। 
कॉलेज में बीए और बीकॉम के प्रवेश इंटरमीडिएट की मेरिट के आधार पर जबकि बीएससी के दाखिले, प्रवेश परीक्षा से होने हैं। बीएससी की प्रवेश परीक्षा 27 जून को प्रस्तावित है।

फिलहाल कॉलेज में आवेदन फॉर्म मिलने की अंतिम तिथि निर्धारित नहीं की गई। आवेदन फॉर्म 500 रुपये का है। यहां बीएससी के अंतर्गत जूलोजी, बॉटनी, केमेस्ट्री और फिजिक्स, केमेस्ट्री, मैथ्स दोनों ही समूह हैं। फॉर्म कॉलेज से प्राप्त किया जा सकता है।

वेबसाइट: http://www.karamatgirlspgcollege.org/
विज्ञापन

लुगमैट से लें प्रोफेशनल कोर्सेज में प्रवेश : अंतिम तिथि 21 जून

छात्र 21 जून से 25 जून के बीच प्रवेश फार्म जमा करवा पाएंगे।
बीए, बीएससी या बीकॉम के अतिरिक्त यदि आप किसी प्रोफेशनल कोर्स में प्रवेश चाहते हैं तो लखनऊ यूनिवर्सिटी एसोसिएटेड कॉलेजेज मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (लुगमैट) का विकल्प भी उपलब्ध है। 

नेशनल पीजी कॉलेज सहित विभिन्न कॉलेजों के प्रोफेशनल कोर्सेज में दाखिले के लिए इस परीक्षा का आयोजन नेशनल पीजी कॉलेज की ओर से कराया जाता है। इसमें आवेदन की अंतिम तिथि 21 जून है। 

इसके द्वारा बीबीए की 600, बीबीए एमएस व बीबीए टूरिज्म की 60-60, बीसीए व बीकॉम ऑनर्स की 480-480, बीजेएमसी की 180 और बीवोक बैंकिंग एंड फाइनेंस व सॉफ्टवेयर डवलपमेंट की 50-50 सीटों पर प्रवेश किए जाएंगे। परीक्षा 27 जून को प्रस्तावित है। फॉर्म 800 रुपये में उपलब्ध है।
वेबसाइट: http://npgc.in/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें