फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीस साल से बना बैठा था साधु सामने आया चौंकाने वाला राज

Sat, 04 Jun 2016 01:33 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ

सार

  • शंकर दयाल ने वर्ष 1986 में मोहल्ले के ही मनोहर को मार ‌‌दिया था चाकू
  • घायल मनोहर की छह महीने बाद हो गई थी मौत
  • सेशन कोर्ट ने शंकर दयाल को सुनाई थी सात साल की सजा 

 

विज्ञापन
शंकर दयाल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साधु बनकर 30 साल से पुलिस की आंखों में धूल झोंकने वाले शंकर दयाल को शुक्रवार रात वजीरगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पांडेगंज निवासी शंकर दयाल ने वर्ष 1986 में मोहल्ले के ही मनोहर से झगड़े के बाद उसे चाकू मार दिया था।
विज्ञापन


शंकर के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई तो वह अपनी संपत्ति बेचकर परिवार सहित गायब हो गया। वजीरगंज कोतवाली के दरोगा राजेश सिंह को मुखबिर से खबर मिली कि शंकर दयाल साधु बन गया है और वर्तमान में ठाकुरगंज की नैपियर रोड कालोनी में ठिकाना बना लिया है।

दबिश देकर उसे दबोच लिया गया। पुलिस ने बताया कि चाकू के हमले में घायल मनोहर की छह महीने बाद मौत हो गई थी। हमले के वक्त उसके परिवारीजनों ने शंकर दयाल के खिलाफ हत्या के प्रयास की एफआईआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

भगवा वस्त्र पहनकर करता था पूजा पाठ

डेमो
सेशन कोर्ट ने शंकर दयाल को सात साल की सजा सुनाई, लेकिन उसने हाईकोर्ट से जमानत ले ली। इसके बाद वह पांडेगंज में अपनी संपत्ति बेचकर गायब हो गया। 

हाईकोर्ट से लगातार वारंट जारी हो रहे थे और पुलिस शंकर दयाल का कुछ पता नहीं लगा पा रही थी। बीते दिनों मुखबिर से सूचना मिली कि शंकर दयाल नैपियर रोड कालोनी में बाबा रामशंकर के नाम से रह रहा है।

कानून के शिकंजे से बचने के लिए उसने अपना नाम और पहचान दोनों बदल दी है। अब वह इलाके का प्रतिष्ठित साधु बनकर बैठा है और भगवा वस्त्र पहनकर पूजा-पाठ करता था। उसके घर पर भक्तों की भीड़ जुटती थी। पुलिस आरोपी शंकर को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें