फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक-वाट्सअप पर है 'किसी की' नजर, संभल कर करें प्रयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में दुष्प्रचार करके माहौल खराब करने की कोशिश पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सोशल साइट्स पर विशेष नजर रखी जा रही है। इसके लिए प्रदेश में दो प्रयोगशालाएं स्थापित करके इन पर विशेषज्ञों को लगाया गया है। प्रभावी कार्रवाई के लिए पुलिस के साथ ही एसटीएफ को भी लगाया गया है।
विज्ञापन


बुधवार को यूपी के फैजाबाद पहुंचे प्रमुख सचिव गृह देवाशीष पांडा और डीजीपी जगमोहन सिंह यादव ने यह बात कही। उन्होंने सोशल मीडिया पर खुराफात करने वालों पर पैनी नजर रखने की बात भी कही।

एक सवाल के जवाब में प्रमुख सचिव ने कहा कि सोशल साइट्स की निगरानी के लिए मेरठ और लखनऊ में प्रयोगशालाएं स्थापित की गई है। मेरठ में डीआईजी और लखनऊ में वरिष्ठ अफसर इसकी मानीटरिंग के लिए लगाए गए हैं।
विज्ञापन


पुलिस और सीएम कार्यालय में अलग से व्यवस्था की गई है। इन प्रयोगशालाओं में इन पर आने वाले दुष्प्रचार के पोस्ट को हटवाने के साथ ही कानूनी कार्रवाई के लिए भी व्यवस्था की गई है।

डीजीपी ने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। वह छह माह से एक साल तक बाहर नहीं आ पाएंगे। दोनों अफसरों ने अभिभावकों से अपील की कि वह भी युवाओं के ऐसे कार्य पर नजर रखें।
विज्ञापन

मैच की वजह से बदल गईं तारीखें

राज्य निर्वाचन आयोग ने कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम 11 अक्तूबर को भारत व दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले वनडे मैच के चलते चार जिलों में जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत के चुनाव कार्यक्रम में बदलाव कर दिया है।

कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव व फतेहपुर में जहां 13 को मतदान होने थे वहां अब 15 अक्तूबर को होंगे। वहीं जहां 17 को मतदान होने थे वहां अब 18 अक्तूबर को होंगे।  राज्य निर्वाचन आयुक्त एसके अग्रवाल ने बुधवार को संशोधित चुनाव कार्यक्रम संबंधी अधिसूचना जारी कर दिया।
 
राज्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि आयोग ने चुनाव के लिए गृह मंत्रालय से केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल की मांग की थी। भारत सरकार ने पंचायत चुनाव में अर्द्ध सैनिक बल देने से इन्कार कर दिया है। इसलिए पुलिस बल के माध्यम से ही चुनाव कराया जाना है।

वहीं सूबे के प्रमुख सचिव गृह ने आयोग को पत्र लिखा था कि कानपुर में वनडे मैच होने की वजह से समीपवर्ती जिलों कानपुर देहात, उन्नाव व फतेहपुर से पुलिस फोर्स की जरूरत पड़ेगी। इसलिए 13 व 17 अक्तूबर को होने वाले मतदान कार्यक्रम में बदलाव कर दिया जाए। लिहाजा मतदान कार्यक्रम में संशोधन किया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें