फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊः ये तीन हॉटस्पॉट ऑरेंज जोन में आए, 14 दिनों से नहीं मिला नया केस

Thu, 14 May 2020 11:21 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
कोरोना के लिहाज से अति संवेदनशील 11 हॉटस्पॉट में से तीन इलाके 14 दिनों से नया केस न मिलने पर रेड से ऑरेंज जोन में आ गए हैं। हालांकि, अभी भी यहां वहां सतर्कता बरती जा रही है। अफसरों का कहना है अब तक सात हॉटस्पॉट इलाके ग्रीन जोन में आ गए हैं।
विज्ञापन


तोपखाना में 12 केस मिल चुके हैं। हालांकि, 29 अप्रैल से यहां कोई नया केस न आने पर यह इलाका ऑरेंज जोन में आ गया है। यहीं के रामदास का हाता में एक केस मिला था, लेकिन 18 अप्रैल से यहां भी नया केस नहीं मिला।

उधर, नया गांव पश्चिम में नौ केस थे। 18 अप्रैल से नया मामला न आने पर यह भी ऑरेंज जोन में चला गया है। कोरोना के जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ केपी त्रिपाठी ने बताया कि अब तक सात इलाके ग्रीन जोन में आ चुके हैं।
विज्ञापन


सदर से बड़ा हॉटस्पॉट बन रहा कैसरबाग: कैसरबाग सब्जी मंडी सदर से बड़ा हॉटस्पॉट बनने की राह पर है। यहां लगातार मरीज मिलने से अफसर परेशान हैं। कैसरबाग की सब्जी मंडी में हफ्ते भर में 29 मरीज मिल चुके हैं। पूरे कैसरबाग इलाके को मिलाने पर तादाद 44 हो रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें