प्रतीक्षा सूची के यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने कई एक्सप्रेस ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। इन अतिरिक्त कोच की फीडिंग कर दी गई है जिससे यात्रियों को इसका तत्काल लाभ मिल सके।
इन अतिरिक्त कोचों के सिस्टम पर आते ही गाड़ी के प्रस्थान समय से काफी पहले ही प्रतीक्षा सूची कम हो जाएगी या आरक्षण कन्फर्म हो जाएगा। इस व्यवस्था से यात्रियों को सहूलियत के साथ दलालों पर भी अंकुश लगेगा।
ट्रेन नंबर 19715 जयपुर-लखनऊ एक्सप्रेस में जयपुर से तीन से 28 जून तक वातानुकूलित तृतीय सह द्वितीय श्रेणी तथा वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का एक-एक कोच लगाया जाएगा।