अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा बुधवार को अपने पति निक व बेटी के साथ अयोध्या पहुंचीं। इस मौके पर वह इंडियन लुक में नजर आईं। उन्होंने अपने परिवार के साथ रामलला के दर्शन किए।
उन्होंने करीब 30 मिनट राम लला के दरबार में दर्शन पूजन किया। राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से उनका अभिनंदन किया गया। प्रियंका चोपड़ा पहली बार अयोध्या पहुंची हैं।
इसके पहले जब वह एयरपोर्ट पहुंची तो जय श्रीराम के नारे लगते रहे।