गोरखपुर हादसे के बाद सीएम योगी के दौरे के साथ ही इसके लिए जिम्मेदारों पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीआरडी हॉस्पिटल दौरे के तुरंत बाद अस्पताल के वाइस प्रिंसिपल और सुपरिंटेंडेंट डॉक्टर कफील खान को ड्यटी से हटा दिया गया है। बता दें कि इसके पहले मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल राजीव मिश्रा को सस्पेंड कर दिया गया था। इसके बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज, अंबेडकरनगर के प्रिंसिपल डॉ पीके सिंह को बीआरडी मेडिकल कॉलेज का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।
Dr. Kafeel Khan removed as the Nodal Officer for the Department of Pediatrics of Baba Raghav Das Medical College, #Gorakhpur.
— ANI UP (@ANINewsUP) August 13, 2017
Dr PK Singh, Principal of Rajkiya Medical College, Ambedkar Nagar, has been given additional charge of BRD Medical College, #Gorakhpur.
— ANI UP (@ANINewsUP) August 13, 2017
Dr. Bhupendra Sharma has been appointed as new Nodal Officer for the Department of Pediatrics of Baba Raghav Das Medical College, #Gorakhpur
— ANI UP (@ANINewsUP) August 13, 2017
डॉ कफील इंसेफिलाइटिस वार्ड के इंचार्ज थे। आज जब सीएम योगी ने विजिट किया तो उन्हें प्राइवेट हॉस्पिटल चलाने और काम में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हटा दिया गया। गोरखपुर हादसे में शनिवार तक मिले आकड़ों में मरने वालों की संख्या 62 हो गई है। वहीं, दौरे पर पहुंचे सीएम योगी ने कहा कि इस प्रकरण की जांच मुख्य सचिव को सौंपी गई है। 19 अगस्त को रिपोर्ट आने के बाद ऐसी कार्रवाई होगी कि बाकी लोगों के लिए मानद साबित होगी। जिलाधिकारी ने प्रारंभिक जांच रिपोर्ट आज ही सौंपी है। सीएम योगी ने इस बात का जिक्र तो किया लेकिन इस रिपोर्ट से संबंधित तथ्यों पर बात नहीं की।