गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 30 बच्चों की मौत पर डीएम ने आज जिला प्रशासन की प्राथमिक जांच रिपोर्ट चिकित्सा शिक्षामंत्री आशतोष टंडन को सौंप दी।
रिपोर्ट में इस बात को स्वीकार किया गया है कि मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की सप्लाई रुकी थी।
सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा भी आज बीआरडी मेडिकल कॉलेज के दौरे पर हैं। जेपी नड्डा अपनी रिपोर्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपेंगे। मुख्य सचिव राजीव कुमार भी सीएम योगी के साथ बीआरडी मेडिकल कॉलेज के दौरे पर हैं। सीएम ने मामले की विस्तृत जांच की जिम्मेदारी मुख्य सचिव को सौंपी है। 19 अगस्त तक मुख्य सचिव सीएम को रिपोर्ट सौंपेंगे।
शनिवार को शासन ने कॉलेज में प्रिंसिपल को दोषी मानते हुए सस्पेंड कर दिया था। राजकीय मेडिकल कॉलेज, अम्बेडकरनगर के प्रिंसिपल डॉ पी के सिंह को बीआरडी मेडिकल कॉलेज के कार्यवाहक प्रिंसिपल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।