लखनऊ। एसपी कृष्णानगर सौम्या पांडेय को पुलिस आयुक्त ने एसीपी ट्रैफिक की जिम्मेदारी सौंपी है। साथ ही इंस्पेक्टर पीजीआई रवि शंकर त्रिपाठी को हटा दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र कुमार सेंगर ने एसीपी ट्रैफिक विकास कुमार पांडेय को एसीपी कृष्णानगर नियुक्त किया है। पूर्व में भी विकास कुमार पांडेय लखनऊ में कई थाने में बतौर इंस्पेक्टर रह चुके हैं। वहीं हटाए गए इंस्पेक्टर पीजीआई रवि शंकर त्रिपाठी की जगह सुशांत गोल्फ सिटी थाने के एडिशनल इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार सिंह को पीजीआई थाने का नया इंस्पेक्टर नियुक्त किया गया है।
चर्चा है कि पिछले साल पीजीआई इलाके में अधिवक्ताओं और ठेले वाले के बीच मारपीट हुई थी। इस मामले में इंस्पेक्टर पीजीआई पर अधिवक्ता पक्ष पर एकतरफा कार्रवाई और उनकी सुनवाई न करने का आरोप लगा था। इसी मामले में इंस्पेक्टर पीजीआई और दरोगा मोसिन अली को हटाया गया है। फिलहाल किसी पुलिस अधिकारी ने इसकी पुषि्ट नहीं की है।