फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

बाराबंकी : सगे भाई की बांके से हत्या कर भाग रहा था आरोपी, ग्रामीण ने पकड़ा

Wed, 20 Mar 2019 03:24 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला बाराबंकी
बाराबंकी में हुई हत्या - फोटो : amar ujala
बाराबंकी के बदोसराय कोतवाली क्षेत्र के रानीमऊ गांव में एक युवक की बुधवार सुबह बांके से काटकर हत्या कर दी गई। हत्या कर भाग रहे एक आरोपी को एक ग्रामीण ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।


बताया गया कि ग्राम सिहोली मजरे जमीना निवासी तिलक राम वर्मा की धारदार हथियार से काटकर नृशंस हत्या कर दी गई। तिलक राम की हत्या उसके सगे भाई रामधन उर्फ हंटरी ने जमीन के विवाद में की। 

हत्यारोपी रामधन ममरू का पुरवा मजरे मारोचा में रहता है। एसएसओ बदोसराय प्रभात कुमार तिवारी ने बताया कि जमीन के विवाद में भाई ने भाई की हत्या की है। हत्यारोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि हत्या में शामिल कुछ अन्य लोगों के नाम भी प्रकाश में आए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें