फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव की घोषणा के बाद से अब तक 3171 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री बरामद

Wed, 20 Mar 2019 01:19 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
चुनाव घोषणा के बाद से अब तक प्रदेश में भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक अब तक 3171 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। यह बरामदगी पुलिस के लिए चेतावनी भी है। इसके मद्देनजर पुलिस सतर्क हो गई है।
विज्ञापन


आयोग के अनुसार प्रदेश में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के अब तक 1568 मामले सामने आए हैं, जिनमें 119 मामलों में एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें लाउड स्पीकर के दुरुपयोग के 39 और वाहनों के दुरुपयोग के 619 मामलों में 74 एफआईआर भी शामिल हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल. वेंकटेश्वर लू ने बताया कि इस दौरान बड़ी संख्या में वाल राइटिंग, पोस्टर और बैनर भी हटवाए गए हैं।

लू ने बताया कि आयकर एवं पुलिस की कार्रवाई में अब तक 5.79 करोड़ रुपये जब्त किए जा चुके हैं। जबकि आबकारी व नारकोटिक्स विभाग ने 14.64 करोड़ की 494864 लीटर शराब और 7.01 करोड़ रुपये के ड्रग्स जब्त किए हैं। 34 लाख से अधिक का सोना-चांदी बरामद किया गया है। इसके अलावा 255657 लाइसेंसी शस्त्र जमा कराए गए हैं और 195 लोगों के लाइसेंस निरस्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें