राजधानी लखनऊ में शनिवार रात दो पड़ोसियों में स्कूटी हटाने को लेकर विवाद हो गया। एक पक्ष से बीच-बचाव करने पहुंची महिला को आरोपियों ने धक्का दे दिया। घटना में उनकी मौत हो गई। महिला के बेटे ने आरोपी तीन दंपति समेत तीन के खिलाफ हजरतगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
रामगुनी को बेहोश देख आरोपी दंपति व बहन अपने घर में घुस गए। लोगों की भीड़ जुट गई। सौरभ मां को लेकर आनन-फानन सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव लेकर घर पहुंचे आक्रोशित सौरभ ने हंगामा शुरू कर दिया। लोगों ने घटना की जानकारी हजरतगंज पुलिस को दी।
मौके पर एडीसीपी मध्य मनीषा सिंह, एसीपी हजरगंज विकास जायसवाल व इंस्पेक्टर विक्रम सिंह पुलिस बल के घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने उन्हें व अन्य लोगों को शांत कराया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसीपी विकास जायसवाल के मुताबिक मृतका के बेटी की तहरीर पर महेश, उसकी पत्नी सिंपल और बहन गुंजा के खिलाफ मारपीट व लापरवाही के कारण मौत होने की धारा में केस दर्ज किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सौरभ ने बताया कि आरोपी महेश का भाई कानपुर में पुलिस विभाग में दरोगा के पद पर तैनात है। आरोप है कि आरोपी भाई की धौंस दिखा कर मोहल्ले में दबंगई करता है। वह आए दिन गाली-गलौज व लोगों को प्रताड़ित करता है।