फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जाली दस्तावेज से ट्रस्ट की संपत्ति का बैनामा कराने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। अलीगंज हनुमान मंदिर के श्री महावीर जी ट्रस्ट के कार्यालय अधीक्षक राकेश दीक्षित ने दो लोगों पर जाली दस्तावेज से ट्रस्ट की संपत्ति का बैनामा कराने का आरोप लगाया है। उनकी तहरीर पर अलीगंज पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

राकेश दीक्षित के मुताबिक कुछ समय पहले उन्होंने ट्रस्ट की संपत्ति के चिह्नांकन के लिए मंडलायुक्त को पत्र लिखा था। नगर निगम और राजस्व विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से मंदिर ट्रस्ट की संपत्तियों को चिह्नित करना शुरू किया। इस बीच पता चला कि रामकृष्ण मठ रोड स्थित मंदिर की संपत्ति पर रह रहे उमाकांत गुप्ता ने फर्जीवाड़ा किया है।
कार्यालय अधीक्षक ने छानबीन और सूत्रों से पूछताछ की तो पता चला कि उमाकांत ने जाली दस्तावेज के जरिये ट्रस्ट की संपत्ति का बैनामा केशव राम गुप्ता से अपनी पत्नी सरिता के नाम पर करा लिया।
विज्ञापन

केशव को संपत्ति का बैनामा करने का कोई अधिकार नहीं था। आरोप है कि उमाकांत ने संपत्ति हड़पने के लिए केशव के साथ फर्जीवाड़ा किया। अलीगंज पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें