फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोमती नगर में दो खड़ी कारों में मारी टक्कर, मासूम समेत पांच लोग हुए जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोमतीनगर के फन सिनेमा के पास शुक्रवार रात एल्डिको रेड सिग्नल के पास खड़ी दो कारों में पीछे से आ रही दूसरी कार ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में मासूम सहित पांच लोग चोटिल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सिविल अस्पताल भेजा। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया।
वहीं, पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर बेकाबू कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
प्रभारी निरीक्षक गोमतीनगर केशव कुमार तिवारी के मुताबिक, हसनगंज के बाबूगंज उमराव कोठी निवासी अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि रात 10.30 बजे कुछ दोस्तों के साथ एल्डिको रेड सिग्नल से कुछ दूरी पर खड़े थे।
विज्ञापन

इस बीच लोहिया चौराहे की तरफ से तेज रफ्तार कार आई। जिसने उनके और दोस्तों की दो कारों को टक्कर मार दी। हादसे में पांच लोग चोटिल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, देर रात अभिषेक की तहरीर पर टक्कर मारने वाली कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें