माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने कहा कि सभी कक्षाओं में शैक्षणिक सत्र 2022-23 का पाठ्यक्रम 20 जनवरी, 2023 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। कक्षा-10 और 12 की प्री-बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षाएं जनवरी, 2023 के तृतीय सप्ताह में आयोजित की जाएंगी।
इसी प्रकार कक्षा-10 और 12 की प्री-बोर्ड की लिखित परीक्षाएं 01 से 15 फरवरी, 2023 तक आयोजित की जाएंगी।
इसी तरह कक्षा-9 और 11 की वार्षिक परीक्षाओं और कक्षा-10 और 12 की प्री-बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन और उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन और कक्षा-9 और 11 की वार्षिक परीक्षाओं के अंक वेबसाइट पर अपलोड करने का कार्य 16 से 28 फरवरी, 2023 तक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 16 से 28 फरवरी, 2023 तक तथा बोर्ड परीक्षा मार्च, 2023 में आयोजित की जाएंगी।