फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड का सफर सुहाना: परिवहन निगम की एसी बसों से करिए पहाड़ों की सैर, जानें- पूरी डिटेल

Mon, 22 Apr 2019 02:08 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन

परिवहन निगम की एसी बसों से इस गर्मी में उत्तराखंड का सफर सुहाना होगा। खासतौर पर गर्मियों में पहाड़ों पर घूमने वाले यात्रियाें के लिए परिवहन निगम देहरादून, ऋषिकेश के लिए छह स्पेशल एसी बसें चलाएगा। यात्री इन स्पेशल बसों के लिए अपनी सीट बुक करा सकते हैं।

विज्ञापन


बसें लखनऊ के कैसरबाग बस अड्उे से चलाई जाएंगी। लखनऊ परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक पीके बोस के ने बताया कि गर्मियों की छुट्टियाें में लोग पहाड़ी इलाकों में सैर करना पसंद करते हैं। इसी वजह से लखनऊ से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून सहित अन्य शहरों के लिए छह अतिरिक्त एसी बसों का संचालन करने की योजना तैयार की गई है।

इन बसों की समय-सारिणी तय हो चुकी है। वर्तमान में यूपी एवं उत्तराखंड के बीच दोनों राज्यों की ओर से सुबह से देर रात तक एक दर्जन से अधिक साधारण एवं एसी बसों का संचालन किया जा रहा है। यात्री इन सभी बसों में ऑनलाइन एवं मैनुअल तरीके से सीट आरक्षित करा सकते हैं। टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग खोल दी गई है। इनमें देहरादून, हल्द्वानी, हरिद्वार, काठगोदाम, काशीपुर, रुद्रपुर आदि रूट की बसें शामिल हैं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

देखें, किस शहर के लिए किस समय चलेगी बस

डेमो
जानिए, किस शहर के लिए किस समय चलेगी बस               
रुद्रपुर सुबह 5:00 बजे,  हरिद्वार सुबह 5:15 बजे, काशीपुर सुबह 7:00 बजे, टनकपुर सुबह 7:30 बजे, टनकपुर सुबह 8:30 बजे, काठगोदाम सुबह 9:00 बजे, देहरादून अपराह्न 3:30 बजे, पिथौरागढ़ शाम 4:30 बजे, देहरादून शाम  5:00 बजे, अल्मोड़ा  शाम 5:30 बजे, रानीखेत शाम 6:30 बजे, ऋषिकेश शाम 7:00 बजे, काठगोदाम शाम 7:30 बजे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें