फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एबीवीपी ने जुलूस निकाल फूंका पुतला, चिकित्सकों ने भी जताया विरोध

Sat, 17 Aug 2024 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। पश्चिम बंगाल में महिला चिकित्सक के साथ हुई बर्बरता व हत्या से आक्रोशित एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को भिनगा में जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भिनगा के ईदगाह तिराहे पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर दोषियों को फांसी देने की मांग की। वहीं सरकारी अस्पतालों के चिकित्सकों ने दूसरे दिन भी काली पट्टी बांधकर विरोध जताया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जिला इकाई ने छात्रों ने नगर सह मंत्री शुभी सिंह के नेतृत्व में अलक्षेंद्र इंटर काॅलेज से ईदगाह तिराहे तक पैदल मार्च निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल में महिलाओं के साथ हो रहे बर्बरता व अत्याचार के खिलाफ नारेबाजी की। ईदगाह तिराहे पर कार्यकर्ताओं ने चक्का जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन कर अपना विरोध जताया। चेतावनी दी कि यदि सरकार इस पर त्वरित फैसला नहीं लेती है तो संगठन देशव्यापी आंदोलन होगा। इस मौके पर एबीवीपी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रज्वल मिश्रा, जिला संयोजक विराट शुक्ला, मोहिनी, शिवानी, अंशू सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बाक्स में
चिकित्सकों ने काली पट्टी बांधकर किया काम
श्रावस्ती। आल इंडिया फेडरेशन ऑफ गवर्नमेंट डाक्टर्स एसोसिएशन के आह्वान पर प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ श्रावस्ती के बैनर तले जिले के सरकारी चिकित्सकों ने शनिवार को भी कार्यस्थल पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। प्रांतीय संघ के सचिव डाॅ. वीरेन्द्र नाथ वर्मा ने कहा कि कलकत्ता में महिला चिकित्सक के साथ हुई बर्बरता व हत्या के आरोपियों को कड़ी सजा मिले। इसके लिए प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने चिकित्सकों व चिकित्सालय कर्मियों के साथ होने वाली घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कानून बनाने की मांग भी किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें