फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लाठीचार्ज पर एबीवीपी का प्रदर्शन

Fri, 05 Sep 2025 02:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
एबीवीपी लखनऊ महानगर के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने हजरतगंज स्थित अटल चौक पर विरोध जताया।
विज्ञापन
लखनऊ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने राम स्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय के बाहर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज व कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर के बयान की खिलाफत करते हुए प्रदेश के कई जिलों में प्रदर्शन किया। इसके मद्देनजर एबीवीपी लखनऊ महानगर के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने हजरतगंज स्थित अटल चौक पर विरोध जताया। एबीवीपी ने श्री रामस्वरूप मेमोरियल विवि (एसआरएमयू) के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस बल मौके पर मौजूद था। छात्रों ने शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि 48 घंटे के भीतर मांगें नहीं मानी गईं तो प्रदेशव्यापी आंदोलन होगा।
विज्ञापन

इससे पहले सुबह 11 बजे एबीवीपी के राष्ट्रीय मंत्री अंकित शुक्ला ने प्रेसवार्ता में लाठीचार्ज की निंदा करते हुए मांग कि घटना में संलिप्त सभी पुलिसकर्मियों पर कठोरतम कार्रवाई की जाए। विवि प्रशासन पर उच्च शिक्षा परिषद की ओर से दर्ज प्राथमिकी पर त्वरित कार्रवाई हो। मुख्यमंत्री से उम्मीद जताई कि जिस तरह उन्होंने माफिया को मिट्टी में मिलाने का काम किया है, उसी तरह शिक्षा माफिया को भी मिट्टी में मिलाया जाए।
एबीवीपी लखनऊ महानगर के मंत्री शाश्वत सांस्कृत ने कहा कि लाठीचार्ज निंदनीय व अमानवीय है। मानक विहीन और बिना नवीनीकरण के चल रहा विधि पाठ्यक्रम विद्यार्थियों के भविष्य के साथ अन्याय है। बुधवार को ही बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने विश्वविद्यालय को सशर्त (प्रोविजनल) अनुमति दी है, जो यह सिद्ध करता है कि अब तक यह पाठ्यक्रम अवैध रूप से संचालित था।
विज्ञापन

एबीवीपी ने बृहस्पतिवार को कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर को मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा है। इसमें कहा है कि 15 दिन में बिनाशर्त मांगी मांगें। उधर, श्री राम स्वरूप विवि में कानून की कथित फर्जी डिग्री मामले में हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में याची सौरभ सिंह ने जनहित याचिका दाखिल की है। इसके अलावा मामले में चार पुलिस कर्मियों चौकी इंचार्ज गजेंद्र विक्रम सिंह, मुख्य आरक्षी पवन यादव, सौरभ सिंह व सिपाही विनोद यादव को निलंबित किया गया है।

Next
AU ऐप में पढ़ें