फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊः हत्या का फरार आरोपी 10 साल बाद गिरफ्तार

Tue, 25 Feb 2020 04:42 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ में हजरतगंज पुलिस के हत्थे हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा पा चुका फरार आरोपी सोमवार सुबह चढ़ गया। उसे दस साल पहले हाईकोर्ट ने जमानत दी थी। इसके बाद से ही वह फरार चल रहा था।
विज्ञापन


उसे 31 साल पहले कृषि भवन के पास हुई हत्याकांड में उम्रकैद की सजा मिली थी। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। डीसीपी मध्य दिनेश सिंह के मुताबिक, सुल्तानगंज चौकी प्रभारी महेंद्र सिंह, एसआई विकास कुमार व नरही चौकी प्रभारी भूपेंद्र सिंह सोमवार सुबह परिवर्तन चौक के पास गश्त कर रहे थे।

इस दौरान नाका इलाके में किराए पर रहने वाले त्रिलोक सिंह को पकड़ लिया। उससे पूछताछ में पता चला कि वह कृषि भवन के पास 31 साल पहले हुई गिरिजेश सिंह की हत्या में शामिल था। वारदात में त्रिलोक सिंह ने एंबेसडर कार का प्रयोग किया था, जिसे वह खुद चलाकर गया था। उसे हाईकोर्ट से जमानत मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं किया हाईकोर्ट के निर्देशों का पालन

पुलिस के मुताबिक, त्रिलोक सिंह को 10 साल पहले जमानत मिली थी। इसके बाद  उसने हाईकोर्ट के निर्देशों का पालन नहीं किया। जिस पर जमानत रद्द कर दी गई थी। हाईकोर्ट ने उसके खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किया था। वहीं लखनऊ के पुलिस कमिश्नर को इसकी जानकारी मिली तो उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें