लखनऊ। आवास विकास के कर्मचारी संगठन परिषद अधिकारी-कर्मचारी महासंघ की नई कार्यकारिणी बुधवार को गठित हो गई। अभिषेक नाथ तिवारी को अध्यक्ष और राजेंद्र कुमार शुक्ला को महासचिव चुना गया।
वरिष्ठ कर्मचारी नेता राजेश दुबे ने बताया कि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर हरि श्याम यादव, उपाध्यक्ष पद पर शशांक पांडेय व संजय कुमार गौड़, उप महासचिव पद पर प्रवेश गौड़ व प्रवेश कुमार, संयुक्त सचिव पद पर कमल देव प्रसाद व ओमकार सक्सेना, संगठन सचिव पद पर राजनीकांत व रिंकू यादव, कोषाध्यक्ष पद पर ऋषि तिवारी, प्रचार सचिव पद पर अमृत पांडेय, संस्कृतिक सचिव पद पर विकास सिंह और सम्प्रेक्षक पद पर हेमलता को चुना गया है। सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए।