फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मेधावियों के सम्मान में निकाली अभिनंदन यात्रा

Tue, 27 Jun 2023 08:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
महमूदाबाद(सीतापुर)। सीता इंटर कॉलेज के 11 मेधावियों की मंगलवार को अभिनंदन यात्रा निकाली गई। विधायक व एसडीएम ने मेधावियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

हाईस्कूल में सीता इंटर कॉलेज की प्रियांशी सोनी ने यूपी में टॉप किया था। प्रियांशी के अलावा अभिनंदन यात्रा में 10 अन्य मेधावी भी शामिल थे।
इसमें प्रदेश में आठवें और जिले में चौथे स्थान पर रहीं इशिता श्रीवास्तव व प्रांशी गुप्ता, प्रदेश में 10वें और जनपद में पांचवें स्थान पर रहीं अदिति सिंह व श्रेया सिंह, जनपद में छठा स्थान प्राप्त करने वाली अदिति शर्मा, प्रियांशी सिंह, मनीष कुमार, सातवें स्थान पर रहे हर्षित कुमार वर्मा, नौवें स्थान पर रहे रवि वर्मा, सचिन राजपूत, अंशिका वर्मा, माही जायसवाल व इंटरमीडिएट में यूपी मेरिट में छठा व जनपद में पहला स्थान प्राप्त करने वाले अंकित यादव, सत्येंद्र पटेल, अंशिका गुप्ता, प्रदेश मेरिट में दसवां व जनपद में चौथा स्थान लाने वाले वैभव सिंह, जनपद मेरिट में छठे स्थान पर रहीं आस्था रावत, सातवें स्थान पर रहे हर्ष वर्मा, हिमांशी यादव, आठवें स्थान पर रहे अमन तिवारी, शिखा यादव, नौवें स्थान पर रहें निखिल वर्मा, दसवें स्थान पर रहे अंशुमान वर्मा, आलोक प्रताप सिंह, अवनी रस्तोगी सहित प्रदेश व जनपद की मेरिट में स्थान लाने वाले 11 मेधावियों की अभिनंदन यात्रा निकली।
अभिनंदन यात्रा का शुभारंभ सीता ग्रुप ऑफ एजुकेशन के चेयरमैन रमेश वाजपेयी ने कबूतर व रंग-बिरंगे गुब्बारे उड़ाकर किया। यह अभिनंदन यात्रा राम कुंड स्थित लौह पुरुष सरदार पटेल प्रतिमा से बजाजा चौराहा, चिकमंडी चौराहा, तहसील मार्ग होकर श्री संकटा देवी मंदिर होकर कॉलेज पहुंचकर समाप्त हुई। इस अवसर पर विधानसभा कुर्सी विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा ने रामकुंड चौराहे पर व एसडीएम मिथिलेश त्रिपाठी तथा प्रभारी तहसीलदार सुखवीर सिंह ने सभी टॉपर्स को शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें