फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैराना व नूरपुर उपचुनाव में भाजपा की मुश्किलें बढ़ाने आया एक और 'खिलाड़ी', सपा-रालोद का देगा साथ

Thu, 24 May 2018 10:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कैराना और नूरपुर में हो रहे उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ने सपा और रालोद के प्रत्याशियों का समर्थन करने की घोषणा की है। बुधवार को पार्टी के सांसद और प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, हमने देश हित और सत्ता से भाजपा का सफाया करने के लिए यह फैसला किया है।

विज्ञापन


संजय सिंह ने बताया कि आम आदमी पार्टी ने समय की मांग को देखते हुए उपचुनाव में सपा और रालोद का समर्थन करने का फैसला किया है। उन्होंने अन्य विपक्षी दलों से भी अपील की है कि लोकतंत्र को बचाने के लिए सभी पार्टियां एकजुट होकर भाजपा का मुकाबला करें क्योंकि भारतीय संविधान को भाजपा से खतरा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, भाजपा ने धर्म की आड़ में नफरत फैला कर देश की एकता और अखंडता को तोड़ा है। इसलिए उसे सत्ता से बेदखल करना जरूरी है।

कहा कि भाजपा दिल्ली में केजरीवाल सरकार के कामों में जानबूझकर अड़ंगेबाजी कर रही है। भाजपा जोड़-तोड़ और खरीद फरोख्त की राजनीति कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें