फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के टॉप 10 मेधावियों को भी सम्मानित करेगी योगी सरकार, 29 मई को होगा कार्यक्रम

Thu, 24 May 2018 01:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सरकार 29 मई को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रदेश स्तरीय मेरिट में पहले 10 स्थान पर आने वाले विद्यार्थियों के साथ सभी जिलों के टॉप 10 मेधावियों को भी सम्मानित करेगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने आशियाना स्थित डॉ राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय में मेधावियों को सम्मानित करेंगे।

कार्यक्रम में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में प्रदेश स्तर पर प्रथम दस स्थान प्राप्त करने वाले 97 मेधावियों को एक-एक लाख रुपये, लैपटॉप, प्रशस्ति पत्र व मैडल देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


वहीं इंटरमीडिएट में सभी जिलों में प्रथम दस स्थान प्राप्त करने वाले मेधावियों को लैपटॉप, मैडल व प्रशस्ति पत्र जबकि हाई स्कूल में सभी जिलों के प्रथम दस मेधावी विद्यार्थियों को टैबलेट, प्रशस्ति पत्र व मैडल देकर सम्मानित किया जाएगा। समारोह में राज्य स्तर और जिला स्तर के करीब 1700 से अधिक मेधावियों को सम्मान किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें