फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सांसद संजय सिंह बोले - योगी का आदेश दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों का रोजगार खत्म कर देने वाला

Fri, 19 Jul 2024 08:11 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

आप सांसद संजय सिंह ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि सबका साथ सबका विकास का नारा देने वाले मोदी अब तक खामोश क्यों है, उनको जवाब देना चाहिए।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी सांसद संजय सिंह। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांवड़ यात्री जिस रास्ते से गुजरेंगे वहां के दुकानदारों को नेम प्लेट लगाना अनिवार्य होगा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस आदेश को आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी सांसद संजय सिंह ने दलितों, पिछड़ों आदिवासियों और अल्पसंख्यकों से नफरत और रोजगार खत्म कर देने वाला फरमान बताया है।

विज्ञापन


सांसद संजय सिंह ने भाजपा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आड़े हाथों लेते हुए कहा वाल्मीकि समाज, जाटव समाज और दलित समाज के लोगों को भाजपा के नेता अपने पास नहीं बैठने देते, मंदिर में प्रवेश नहीं करने देते, अखिलेश यादव के मंदिर प्रवेश करने के बाद मंदिर को गंगाजल से धुलवाते हैं।

ये भी पढ़ें - डिप्टी सीएम केशव ने अखिलेश पर किया पलटवार, मानसून ऑफर को 2027 में 47 पर समेट देंगे
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सीएम योगी का बड़ा फैसला : कांवड़ मार्ग में दुकानों पर लिखना होगा नाम, हलाल प्रोडक्ट बेचने पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन


अवधेश पासी के अयोध्या से जीतने पर उनको गालियां देते है। भाजपा नेता आदिवासी के सिर पर पेशाब करता है। भाजपा राज में दलित को घोड़ी पर नहीं चढ़ने दिया जाता। हाथरस कांड हुआ। ऐसी घटनाओं के बाद क्या लगता है कि भाजपा के लोग दलितों-पिछड़ों की दुकान का सामान खरीदेंगे। नेम प्लेट देखकर दलित पिछड़ा दुकानदार के यहां का खाने का सामान खरीदेंगे।

संजय सिंह ने कहा कि यह फरमान चुनावी हार की हताशा है। भाजपा दलितों-पिछड़ों और अल्पसंख्यकों का रोजगार खत्म कर देना चाहती है इसलिए ये फरमान लागू हुआ है। उन्होंने सवाल खड़ा करते हुए कहा कि खाड़ी देशों से आए हुए तेल का इस्तेमाल डीजे में कावड़ यात्री और पुलिस वाले करते हैं क्या इस तेल को भी देश में भाजपा बंद कर देगी। सबका साथ सबका विकास का नारा देने वाले मोदी अब तक खामोश क्यों है उनका जवाब देना चाहिए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें