फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: "शंकराचार्य के खिलाफ दमन की कार्यवाही हुई तो पार्टी करेगी संघर्ष", आप सांसद संजय सिंह ने दिया बयान

Thu, 26 Feb 2026 09:09 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि भाजपा किसी की भी सगी नहीं है। शंकराचार्य के खिलाफ जो कुछ भी हो रहा है वो एक सोची समझी राजनीतिक साजिश है।
विज्ञापन
आप सांसद संजय सिंह ने मीडिया को संबोधित किया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी (आप) सांसद संजय सिंह ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती मामले में कहा है कि भाजपा किसी की सगी नहीं है। यह अपने हितों के लिए शंकराचार्य को भी टारगेट कर रहे हैं। शंकराचार्य पर जो कार्रवाई हो रही है वह एक सोची समझी साजिश है। अगर शंकराचार्य के खिलाफ दमनात्मक कार्यवाही की गई तो पार्टी इस मामले को सड़क से संसद तक संघर्ष करेगी।

विज्ञापन


आप सांसद व प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर प्रेसवार्ता में कहा कि प्रदेश सरकार ने बजट में आंकड़ों की बाजीगरी की है। निर्धारित बजट घटाकर फिर उसमें बढ़ोत्तरी दिखाना जनता के साथ विश्वासघात है। वहीं बसपा विधायक उमाशंकर के ठिकानों पर पड़े छापों पर उन्होंने कहा कि जब मेरे ऊपर छापे पड़े थे, तब उमाशंकर भाजपा के पक्ष में बयान दे रहे थे। किंतु मैं ऐसा मानता हूं कि किसी के खिलाफ राजनीतिक विद्वेष के कारण कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। अगर उमाशंकर सिंह ने कुछ गलत नहीं किया है तो उनके साथ न्याय होना चाहिए।

ये भी पढ़ें - जापान में सीएम योगी: 501 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बुलेट ट्रेन में किया सफर, बयान किए अपने अनुभव
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - संपत्तियों का ब्योरा न देने वाले राज्यकर्मियों के वेतन को लेकर हुआ फैसला, इस शर्त के साथ मिलेगी सैलरी
विज्ञापन


यूजीसी बिल को संजय सिंह ने यह समाज को जातीय आधार पर बांटने की साजिश बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश के सैकड़ों स्कूलों में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी की लैब नहीं हैं।

जिला पंचायत चुनाव सीधे जनता से कराएं
संजय सिंह ने जिला पंचायत चुनाव को लेकर मांग की कि ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव सीधे जनता से कराया जाए। ताकि बीडीसी और सदस्यों की खरीद-फरोख्त पर रोक लगे। उन्होंने बताया कि पार्टी 4 से 9 अप्रैल तक आगरा से मथुरा तक ‘रोजगार-सामाजिक न्याय दो यात्रा’ का चौथा चरण निकालेगी। ब्रज प्रांत में होने वाली यात्रा में जनता को बजट की सच्चाई और रोजगार के मुद्दे पर जागरूक किया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें