फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनाथ को टक्कर देगा ये 'आम आदमी'

Mon, 31 Mar 2014 06:05 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी (आप) के लखनऊ प्रत्याशी का फैसला सोमवार यानी 31 मार्च को होने की संभावना है।
विज्ञापन


लखनऊ सीट से एक बार फिर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पोते आदर्श शास्त्री रेस में आ गए हैं।

हालांकि बॉलीवुड स्टार जावेद जाफरी भी लखनऊ से प्रत्याशियों की लाइन में हैं।

‘आप’ की पॉलीटिकल अफेयर कमेटी (पीएसी) की बैठक दिल्ली में सोमवार को होगी। इसमें लखनऊ सीट पर फैसला होना है।
Trending Videos

इलियास ने फंसाया पेंच

इस सीट से पार्टी आदर्श शास्त्री को चुनाव लड़ाना चाहती है। कुछ समय पहले हुई पीएसी की बैठक में सब कुछ तय भी हो गया।

लेकिन बाद में पीएसी के सदस्य इलियास आजमी ने पेंच फंसा दिया। दो बार सांसद रहे इलियास को पार्टी ने लखीमपुर खीरी से टिकट दिया गया था।

लेकिन इलियास ने लखीमपुर खीरी सीट से लड़ने से इनकार कर दिया। उन्होंने लखनऊ सीट पर अपना ‘वीटो’ लगाते हुए यही से चुनाव लड़ने की बात कही।

ऐसे आया जावेद का नाम

साथ ही कुछ मुस्लिम समुदाय के धर्मगुरुओं ने भी यहां से मुस्लिम प्रत्याशी ही देने का अनुरोध पार्टी के नेताओं से किया था।

इसलिए पार्टी बॉलीवुड स्टार जावेद जाफरी के भी संपर्क में आई।

इसी बीच खबर यह भी आई कि लखनऊ से कांग्रेस का एक गुट जावेद जाफरी से मिलने मुंबई पहुंच गया। उनसे लखनऊ सीट से न लड़ने की गुजारिश भी की गई।

पार्टी को लग रहा है कि इन हालातों में यदि जावेद जाफरी लड़ने से ही इनकार न कर दें। ऐसे में पार्टी की किरकिरी हो सकती है।

जबकि इलियास आजमी को लखनऊ के ही पार्टी के कार्यकर्ता उनकी अधिक उम्र के कारण नहीं चाह रहे हैं।

ऐसे में आप के लिए के लिए जी का जंजाल बनी लखनऊ सीट पर प्रत्याशियों की रेस में आदर्श शास्त्री एक बार फिर शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन

आदर्श शास्त्री लखनऊ पहुंचे

आदर्श शास्त्री रविवार को ही लखनऊ पहुंच गए हैं।

हालांकि उन्होंने कहा कि उन्हें पार्टी ने यूपी के घोषणा पत्र (मैनिफेस्टो) की जिम्मेदारी सौंपी है, उसी सिलसिले में वे यहां आए हैं।

उन्होंने कहा कि 10 अप्रैल तक यूपी का घोषणा पत्र तैयार कर लिया जाएगा। इसे लोकसभा की सीटों के अनुसार अलग-अलग तैयार किया जाएगा। प्रदेश की बीमारू हालत पर सबसे ज्यादा जोर दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें