फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में अकेले लोकसभा चुनाव लड़ेगी आप, पूर्व केंद्रीय मंत्री के पुत्र सहित कई नेताओं ने ली सदस्यता

Sun, 30 Sep 2018 10:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
आप नेता व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी (आप) ने आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी के प्रदेश प्रभारी व सांसद संजय सिंह ने रविवार को प्रांतीय संगठन व जिलों के सभी अनुषांगिक संगठनों के अध्यक्षों व प्रमुख पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रणनीति समझाई। फैसला किया गया कि आप लोस चुनाव अकेले लड़ेगी।
विज्ञापन


बैठक में तय किया गया कि प्रदेश की सभी सीटों की बजाय सिर्फ उन्हीं सीटों पर चुनाव लड़ा जाएगा जहां पार्टी की स्थिति मजबूत है। गांधी भवन में हुई बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए संजय ने कहा कि प्रदेश में संगठन विस्तार के लिए सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।

जन अधिकार पदयात्रा के दौरान केजरीवाल सरकार के कामों को घर-घर पहुंचाएंगे। उन्होंने बताया कि यूपी को चार राज्यों में बांटने को लेकर 50 लाख समर्थन पत्र भरवाकर राष्ट्रपति को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन


संदीप व विपिन समेत कई आप में शामिल
बैठक के दौरान बागपत के भाजपा नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री सोमपाल शास्त्री के पुत्र संदीप शास्त्री, किसान नेता विपिन बलियान और मुजफ्फरनगर भाजपा महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष पूनम सिंह ने समर्थकों के आप में शामिल होने का एलान किया। इनमें विपिन बालियान की मुजफ्फरनगर दंगों के बाद सांप्रदायिक सौहार्द कायम करने में अहम भूमिका रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें