फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में 'आप' की मुहिम शुरू, युवाओं को लेकर किया बड़ा दावा

Wed, 28 Oct 2015 08:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी ने युवाओं को जोड़ने की मुहिम शुरू की है। ‘पैगाम युवा को’ मुहिम के तहत बुधवार को कैसरबाग के गांधी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में आप नेताओं ने राजधानी लखनऊ के बीस कॉलेजों के छात्रों के पार्टी से जुड़ने का दावा किया। उन्होंने बताया कि वकीलों के एक समूह ने भी पार्टी की सदस्यता ली।
विज्ञापन


इस दौरान दिल्ली के चांदनी चौक से आप की विधायक अलका लांबा ने युवाओं को जाति-धर्म को भूलकर मुद्दे की राजनीति अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में लगातार सांप्रदायिक घटनाएं हो रही हैं, बलात्कार के मामले सामने आ रहे हैं। इनको रोकने में प्रदेश सरकार पूरी तरह असफल रही है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा।

प्रदेश में आम आदमी, युवा और किसान बदलाव चाहता है और आम आदमी पार्टी को मजबूत राजनीतिक विकल्प के रूप में देख रहा है। उन्होंने कहा कि 18 नवंबर को दिल्ली विधानसभा में जन लोकपाल बिल पास किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन

केजरीवाल करेंगे चुनाव के लिए रणनीति की घोषणा

प्रदेश प्रवक्ता वैभव महेश्वरी, अवध जोन के संयोजक अविनाश त्रिपाठी और लखनऊ के संयोजक गौरव महेश्वरी ने कहा कि 30 दिसंबर तक पार्टी के कार्यकर्ता तीस फीसदी बूथ तक अपनी पहुंच बना लेंगे।

पार्टी के अध्यक्ष व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 17 फरवरी को लखनऊ में होने वाली रैली में यूपी में विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति की घोषणा करेंगे।

हर विधानसभा क्षेत्र में होंगे कार्यक्रम
वैभव महेश्वरी ने कहा कि जनता को पार्टी से जोड़ने के लिए लखनऊ पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की तरह अब हर विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम किए जाएंगे।

अवध जोन के संयोजक अविनाश त्रिपाठी ने कहा कि जल्द ही मजबूत संगठन बनाकर फरवरी में महारैली आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम के आयोजक जमशेद अख्तर ने पार्टी नेताओं को मेमेंटो देकर सम्मानित किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें