फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: आम आदमी पार्टी ने यूपी में चुनाव प्रचार के लिए लांच किया कैंपेन सॉन्ग

Mon, 17 Jan 2022 08:34 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

आम आदमी पार्टी ने यूपी चुनाव के लिए कैंपेन सांग लांच कर दिया है। इसमें आप द्वारा जनता से किए गए चुनावी वादों का जिक्र किया गया है।
विज्ञापन
आप प्रभारी संजय सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिन्दी और भोजपुरी में सियासी गानों के माध्यम से मतदाताओं को लुभाने को लेकर राजनीतिक दलों में होड़ मची है। भाजपा, सपा, सुभासपा और निषाद पार्टी के बाद अब आम आदमी पार्टी (आप) ने भी गीत तैयार कराया है। प्रदेश प्रभारी व सांसद संजय सिंह ने सोमवार को यहां पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में इस ‘कैंपेन सॉग’ को लांच किया। इस गाने की बोल है ‘यूपी का कचरा साफ  करने आया है, यहां भी केजरीवाल का झाड़ू छाप आया है’। इस गाने को आप के बिहार सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष लोकेश सिंह ने तैयार कराया है।

विज्ञापन


पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने सोमवार को यहां पत्रकारों से बातचीत के दौरान इस ‘कैंपेन सांग’ को लांच करने के बाद कहा कि आजादी के आंदोलन से लेकर परिवर्तन की किसी भी लड़ाई में गीतों का बड़ा रोल रहा है। गीतों के जरिये जनता के बीच अपनी बात पहुंचाने का अच्छा तरीका है। उन्होंने कहा कि इस गीत को आप भी जनता तक अपना संदेश पहुंचाने के लिए इस्तेमाल करेगी। इस गीत में पार्टी केसभी मुद्दों को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि इस गाने को घर-घर पहुंचाने के लिए हर विधानसभा में 20-20 टीमें बनाई गई हैं। व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्विटर समेत अन्य सोशल मीडिया माध्यमों से इस गाने को प्रदेश के सभी लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

इस मौके पर मौजूद आप के बिहार सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष लोकेश ने बताया कि इसके अलावा भी पार्टी द्वारा दो और भोजपुरी गीत तैयार कराया जा रहा है, जो जल्द ही लांच किया जाएगा। एक गीत के बोल हैं। ‘सारा सिस्टम में आ जाई सुधार, जब बनी आम आदमी की सरकार’। जबकि दूसरे हिन्दी गाने का बोल है, ‘सुबह सबेरे घर से निकलकर लाइन में लग जाएंगे, झांसे में नहीं आएंगे और आप पर बटन दबाएंगे’। इस मौके पर संजय ने कहा कि भाजपा ने चुनाव के समय नफरत फैलाने का ठेका ले रखा है, इसलिए इन लोगों से जनता को सावधान रहना चाहिए। ये समाज को तोड़ने वाले लोग हैं। इनकी सरकार में अपराधियों का साथ अपराध का विकास हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें