फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: आप नेता संजय सिंह को फिर मिली जान से मारने की धमकी, ट्वीट कर साझा किया आरोपी का मोबाइल नंबर

Sat, 27 Nov 2021 12:06 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
आप नेता संजय सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को बृहस्पतिवार रात मोबाइल पर किसी ने जान से मारने की धमकी दी। शुक्रवार को उन्होंने गोमतीनगर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने देर रात को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


राज्यसभा सांसद व प्रदेश प्रभारी संजय के मुताबिक, उनका मोबाइल नंबर अजीत त्यागी के नंबर पर डायवर्ट रहता है। बृहस्पतिवार रात करीब 9.30 बजे 9772277354 से एक कॉल आई। कॉल अजीत ने रिसीव की थी। कॉलर ने कहा कि संजय सिंह से बात करनी है। 

अजीत अभी मुझे मोबाइल देते तभी कॉल करने वाले ने गालियां देनी शुरू कर दीं। विरोध पर उसने कहा कि संजय सिंह की गोली मारकर हत्या कर देगा। आप सांसद के मुताबिक, पहले भी इस तरह की धमकियां मिल चुकी हैं। 
विज्ञापन


संजय सिंह ने ट्वीट कर लिखा कि 'मुझे फिर गोली मारने की धमकी मिली है। शायद कुछ लोग मुझे जान से मारना चाहते हैं। कोई बात नहीं लेकिन मैं उन कायर गुंडों को बताना चाहता हूं कि जुर्म और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना बंद नहीं करूंगा। यूपी पुलिस इस नंबर का संज्ञान ले। इसी नंबर से काल आई थी। मेरे सहयोगी अजीत पर काल डायवर्ट थी।'

इसके बाद संजय सिंह ने एक और ट्वीट किया और लिखा कि मुझे जान से मारने की धमकी के मामले में लखनऊ गोमती नगर थाने में मुक़दमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन

गोमतीनगर थाना प्रभारी केके तिवारी के मुताबिक, सांसद की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी को तलाशा जा रहा है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें