फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीएसईई के परीक्षा केंद्र पर ये डॉक्यूमेंट लाना अनिवार्य

Tue, 18 Apr 2017 04:36 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो प‌िक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश के तकनीकी संस्थानों में प्रवेश के लिए उत्तर प्रदेश राज्य प्रवेश परीक्षा (यूपीएसईई) 16 अप्रैल को 176 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर आधार कार्ड और वैलिड आईडी कार्ड के साथ उपस्थित होना होगा।
विज्ञापन


दरअसल, परीक्षा केंद्र में प्रवेश आवेदन फॉर्म में दिए गए आधार नंबर से मिलान के बाद ही दी जाएगी।प्रवेश समन्वयक प्रो. कुलदीप सहाय ने बताया कि यूपी में 162 और अन्य प्रदेशों में 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

यूपी में सर्वाधिक परीक्षा केंद्र वाराणसी में हैं। वहीं, राज्य के बाहर दिल्ली में 5, जयपुर में 2, देहरादून में 2 और मुंबई, रांची, पटना, भोपाल व कोलकाता में 1-1 सेंटर बनाए गए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 16 अप्रैल को पेपर एक (बीटेक-बीफॉर्मा) में 120864, पेपर दो (बीटके बायोटेक्नोलॉजी व बीफॉर्मा) में 13767, पेपर तीन (बीटेक एग्रीकल्चर) में 90 और पेपर चार (बीऑर्क) में 7240 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

केंद्र पर लाना होगा आधार कार्ड

डेमो
इस तरह कुल मिलाकर 1 लाख 41 हजार 961 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। पेपर एक, दो, तीन की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक और पेपर चार की दोपहर ढाई से शाम पांच बजे तक होगी।

अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले केंद्र में प्रवेश मिलेगा। पेपर ओएमआर बेस्ड होंगे। परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों के थंब इंप्रेशन और फोटो भी ली जाएगी।

कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने भी प्रवेश समन्वयक प्रो. कुलदीप सहाय व अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की। कुलपति ने निर्देश दिया कि सभी जगह समय से पेपर और कॉपियां पहुंचे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें