फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गाड़ी तेज रफ्तार में चलाने से मना करने पर युवक को लोहे की रॉड से पीटा

Sun, 15 Nov 2026 01:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गुडंबा के मड़ियांव स्थित सीतापुर रोड योजना के सेक्टर-ए में कॉलोनी के अंदर तेज रफ्तार से एसयूवी चलाने का विरोध करना मनोज कुमार गुप्ता को भारी पड़ गया। आरोप है कि एसयूवी सवार चार युवकों ने लोहे की रॉड और ईंट-पत्थरों से उन पर हमला कर दिया। इससे उनके सिर, मुंह और पसलियों में गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

मनोज के मुताबिक, आठ नवंबर की रात करीब 1:20 बजे वह घर के सामने बच्चों के साथ फुलझड़ी जला रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार एसयूवी उनकी ओर से गुजरी। उन्होंने चालक को धीमी गति से गाड़ी चलाने की हिदायत दी तो श्रेयांस, अमान मोटा, मुन्ना और शुभम कनौजिया ने गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। शोर सुनकर लोग जुटे तो आरोपी भाग निकले। आरोप है कि अगले दिन आरोपियों ने पुलिस से शिकायत करने पर उनके बच्चों को गाड़ी से कुचलने की धमकी दी। इंस्पेक्टर आलोक राव ने बताया कि चारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें