फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार

Sun, 15 Nov 2026 01:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
आरोपी गुड्डू रावत।
विज्ञापन
मलिहाबाद। रहीमाबाद के एक गांव में 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म और बेरहमी से पीटने के आरोपी ऑटो चालक गुड्डू रावत को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि वारदात के बाद वह किशोरी को झाड़ियों में बेसुध छोड़कर भाग गया था।
विज्ञापन

पीड़िता के पिता के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर उनकी बेटी झोपड़ी के बाहर बर्तन धो रही थी। परिवार के अन्य सदस्य वहां मौजूद नहीं थे। इसी दौरान महदोईया गांव निवासी गुड्डू वहां पहुंचा और किशोरी का मुंह दबाकर उसे जबरन झाड़ियों में खींच ले गया। विरोध करने पर उसने किशोरी को लात-घूंसों से पीटा और जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। कुछ देर बाद परिजन लौटे तो किशोरी नहीं दिखी। तलाश करने पर वह झाड़ियों में बेसुध अवस्था में मिली। होश आने पर उसने परिजनों को आपबीती बताई।
इंस्पेक्टर रहीमाबाद अरुण कुमार ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उसे महदोईया गांव के पास भुइयां मंदिर से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पत्नी उसे छोड़कर जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें