फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ससुराल जा रहे युवक को पीटकर रुपये, चेन व अंगूठी छीनी

Thu, 11 Dec 2025 02:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
पिटाई से घायल सतीश रावत।
विज्ञापन
मोहनलालगंज। गोसाईंगंज के महुराकला निवासी सतीश रावत मंगलवार को बाइक से निगोहां के भोलाखेड़ा अपनी ससुराल जा रहे थे। राजाखेड़ा के पास पहुंचते ही बाइक सवार तीन लोगों ने उन्हें रोक लिया और बुरी तरह पिटाई कर उनके पास से 20 हजार रुपये, सोने की चेन व अंगूठी छीन ली।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे ससुरालीजन घायल सतीश को अस्पताल लेकर गए। बुधवार को पीड़ित सतीश ने अपने साले धनीराम समेत परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में दोनों पक्षों की बाइकें आपस में टकराने के बाद मारपीट होने की जानकारी हुई है। पूरे मामले की गहनता से जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें