लखनऊ वाराणसी फोरलेन के किनारे झाड़ियों में 35 वर्षीय एक युवती की लाश पाई गई। जिससे आसपास सनसनी फैल गई। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और युवती की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
कुड़वार थाना क्षेत्र अंतर्गत असरोगा रंकेडीह गांव के पास यह लाश पाई गई है। कुड़वार थाना पुलिस थानाध्यक्ष गौरीशंकर पाल ने कहा कि मृतक युवती की शिनाख्त की जा रही है।