फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: कक्षा पांच की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म कर निकाह का बनाया दबाव, नौ नवंबर से लापता थी बच्ची

Fri, 17 Nov 2023 01:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

सार

आरोपियों छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद निकाह का दबाव बनाया था। आरोपियों पर गैंगरेप, पॉक्सो एक्ट आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के चिनहट में कक्षा पांच की छात्रा के साथ चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया फिर उसे बेसुध हालत में छोड़कर चारों भाग गए। दो दिन बाद पीड़िता ने घरवालों को पूरी घटना बताई तब उन्होंने एफआईआर दर्ज कराई। मुख्य दो आरोपियों को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दो अज्ञात आरोपियों के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन


चिनहट निवासी नाबालिग छात्रा के परिजनों के मुताबिक नौ नवंबर की शाम को अचानक वह लापता हो गई थी। रात 11 बजे पुलिस को सूचना देने के साथ ही परिवार के लोग उसकी खोजबीन करते रहे। तभी छात्रा गोयला तालाब के पास मिल गई। वह दहशत में थी इसलिए तब वह कुछ बता नहीं सकी।

दो दिन बाद छात्रा ने बताया कि अमराई गांव निवासी इस्माइल और जावेद उसे बहलाकर ले गए थे। जंगल में उनके दो दोस्त भी आ गए थे। आरोप है कि चारों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस्माइल ने कहा कि वह उसके साथ निकाह कर ले। फिर वह उसे लेकर हैदराबाद चलेगा। चीखने चिल्लाने पर आरोपी वहां से भाग गए थे।
विज्ञापन


एडीसीपी पूर्वी सैयद अली अब्बास ने बताया कि मामले में गैंगरेप, पॉक्सो एक्ट आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर इस्माइल व जावेद को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य अज्ञात आरोपियों का पता लगाया जा रहा है।

पुलिस की जांच में सामने आया कि इस्माइल से छात्रा की जान पहचान थी। इसलिए वह उसके साथ चली गई थी। छात्रा के मुताबिक आरोपियों ने धमकी दी थी कि अगर परिवार वालों व पुलिस को कुछ बताया तो दोबारा से यही हाल करेंगे। इसलिए वह सहमी थी। उधर ये भी पता चला कि इस्माइल से उसकी बातचीत होती थी। जिसको लेकर एक-दिन पहले छात्रा की मां ने उसे डांटा भी था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें