फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli: टक्कर मारने के बाद कार को 100 मीटर तक घसीटता चला गया कंटेनर, महिला की मौत, तीन घायल

Sun, 21 Jul 2024 04:31 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बछरावां (रायबरेली)

सार

रायबरेली के बछरावां में एक कंटेनर ने कार में टक्कर मार दी और 100 मीटर तक घसीटता चला गया। हादसे में महिला की मौत हो गई व तीन अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे के बाद का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायबरेली जिले की बछरावां कोतवाली क्षेत्र के कुंदनगंज स्थित एमपी बिरला सीमेंट फैक्ट्री के पास तेज रफ्तार कंटेनर ने सड़क पर खड़ी कार को टक्कर मार दी। साथ ही कार को 100 मीटर तक कंटेनर चालक घसीटता चला गया, जिससे महिला की मौत हो गई तथा फुटपाथ पर खड़े तीन लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


शनिवार रात को प्रयागराज से लखनऊ की ओर प्रदीप गौड़ पुत्र रामगोपाल गौड़ मऊ थाना मोहनलालगंज व वर्षा अवस्थी (28) पुत्री दशरथ अवस्थी निवासी जबरौली थाना मोहनलालगंज कार से जा रहे थे। रात करीब 11:30 बजे रास्ते में कुंदनगंज के पास एमपी बिरला सीमेंट फैक्ट्री के निकट कार रुकी और प्रदीप दुकान पर सामान लेने चला गया वहीं कार में वर्षा बैठी रही।

इसी दौरान तेज रफ्तार कंटेनर ने कार में पीछे से टक्कर मार कर उसे घसीटना शुरू कर दिया जब तक सड़क पर खड़े कुछ लोग समझ पाते कंटेनर में फंसकर कार 100 मीटर तक घिसटती चली गई। हादसे में कार में बैठी वर्षा की मौत हो गई जबकि सड़क पर खड़े सलाउद्दीन (28) पुत्र बहुरूद्दीन निवासी कुंदनगंज, सानू (25) पुत्र मुन्ना निवासी कुंदनगंज घायल हो गए। हादसे के बाद कंटेनर चालक वाहन छोड़ कर फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें