फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli: दो बच्चों की गला दबाकर हत्या करने के बाद महिला ने की खुदकुशी, तखत पर पड़े थे बच्चों के शव

Mon, 17 Jun 2024 12:23 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली

सार

रायबरेली जिले की लालगंज कोतवाली क्षेत्र के विजई का पुरवा मजरे लोदीपुर उतरावां गांव की रहने वाली महिला ने रविवार दोपहर पहले अपने दो बच्चों की गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
मामले की जानकारी पर पहुंचे पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायबरेली जिले की लालगंज कोतवाली क्षेत्र के विजई का पुरवा मजरे लोदीपुर उतरावां गांव की रहने वाली महिला ने रविवार दोपहर पहले अपने दो बच्चों की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद स्वयं खुदकुशी कर ली। जिस समय घटना हुई, उस समय घर पर कोई नहीं था। पुलिस अफसरों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की। घटना की कोई स्पष्ट वजह सामने नहीं है, लेकिन बताया जा रहा है कि मृतक महिला मानसिक रोगी थी। इसी वजह से उसने किसी बात से खफा होकर घटना को अंजाम दिया।

विज्ञापन


विजई का पुरवा मजरे लोदीपुर उतरावां गांव निवासी रतीभान यादव किसानी करता है। पहली पत्नी के बच्चे न होने पर उसने आठ साल पहले श्रीमती सोनी (35) के साथ दूसरी शादी की थी। शादी बाद उसे दो बच्चे रौनक यादव (05), रिमझिम (03) हुए।

रविवार को रतीभान अपनी बहन को छोड़ने उसके घर चला गया था, जबकि उसकी पहली पत्नी खेत गई थी। दोपहर दो बजे पहली पत्नी घर पहुंची तो देखा कि सोनी का शव घर के अंदर पंखे के हुक से साड़ी के अंदर लटक रहा था, जबकि उसके दो बच्चे रौनक, रिमझिम तखत पर मृत अवस्था में पड़े थे। यह देख वह बिलख पड़ी।
विज्ञापन


महिला ने गला दबाकर दोनों बच्ची की हत्या की। घटना की जानकारी पर एसपी अभिषेक कुमार अग्रवाल, एएसपी नवीन कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की। एएसपी का कहना है कि बच्चों की हत्या करने के बाद महिला ने खुदकुशी की है। उसके मानसिक रोगी होने की बात सामने आई है।

एसपी का कहना है कि पति से पूछताछ में पता चला है कि महिला गुस्सैल थी। स्पष्ट तौर पर यह घटना किसलिए हुई, इसकी जांच कराई जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें