फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich: मां के साथ सो रही बच्ची को भेड़िये ने जबड़े में दबोचा, किया घायल

Tue, 08 Oct 2024 11:43 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

बहराइच के हरदी थाना क्षेत्र में भेड़िये ने बच्ची पर हमला कर दिया। हमला उस समय किया जब बच्ची अपनी मां के साथ सो रही थी।बच्ची अपनी मां के साथ सो रही थी कि खेतों से निकले भेड़िये ने उसे अपने जबड़े में दबोच लिया। 
विज्ञापन
भेड़िए के हमले में घायल हुई बच्ची। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच के थाना क्षेत्र हरदी अन्तर्गत ग्राम पंचायत गरेठी गुरुदत्त सिंह का मजरा लोधन पुरवा निवासी अंजू (07) पुत्री रामपाल को सोमवार की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे के आसपास अपनी मां सुषमा देवी के साथ मे अपने घर के अंदर आंगन मे लेटी हुई सो रही थी कि अचानक घर के पास मे लगे गन्ना के खेतों से निकले भेड़िये ने दरवाजे पर ठोकर मारकर घर के आंगन मे पहुंच गया।

विज्ञापन


दरवाजे में जंजीर नहीं लगी है। लाठी लगा कर बंद कर देते थे जिससे भेड़िये के ठोकर मारने से दरवाजा खुल गया और भेड़िये ने अंजू को अपने जबड़े मे दबोच लिया और आंगन से खींचने लगा। अंजू रोने लगी तब मां की आंख खुल गई और जोर जोर से आवाज लगाई तब गांव के लोगों ने दौड़ कर हांका लगाया।

भेड़िया बच्चे को छोड़कर गन्ना के खेतों मे चला गया। आनन-फानन मे परिजनों ने एम्बुलेंस सेवा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महसी पहुंचाया जहां पर प्राथमिक उपचार करने के बाद डाक्टर ने मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया जहां पर उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें