फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी-तूफान ने मचाई तबाही: दीवार गिरने से बच्चे की मौत, बाराबंकी में एक फरियादी की मौत व सिपाही घायल

Sat, 27 May 2023 03:02 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

शनिवार दोपहर आई आंधी और बारिश ने कई जिलों में तबाही मचा दी। लखनऊ में एक आठ साल के मासूम की दीवार गिरने से मौत हो गई।
विज्ञापन
आंधी से गिरी दीवार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के कई जिलों में शनिवार दोपहर आए आंधी-तूफान ने दो जानें ले ली। लखनऊ के ऐशबाग चौकी क्षेत्र के हबीब नगर में आंधी से दीवार गिरने से एक आठ साल का मासूम बच्चा घायल हो गया। ट्रॉमा ले जाते समय उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। बच्चे के साथ उसकी मां को भी गंभीर चोट आई है।

विज्ञापन


वहीं, बाराबंकी की दरियाबाद कोतवाली परिसर में चल रहे समाधान दिवस के दौरान खंभा गिरने से एक फरियादी की मौत हो गई व दो सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए। कई स्थानों पर पेड़ व खंभे गिरने के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई और बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बेपटरी हो गई। इसके साथ ही तमाम लोगों के वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।

ये भी पढ़ें - यूपी के कई जिलों में मूसलाधार बारिश और आंधी से बदला मौसम, कहीं पेड़ गिरे तो कहीं होर्डिंग
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - छात्रा की छत से गिरकर मौत पर खुलासा: प्रबंधक सहित तीन के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म व हत्या का मुकदमा दर्ज


शनिवार की दोपहर अचानक आसमान में तेज बादल उमड़ आए और तेज आंधी चलना शुरू हो गई। हवा इतनी तेज थी कि शहर से लेकर तमाम स्थानों पर खंभे, पेड़ व डालियां टूटकर गिर गए। दरियाबाद कोतवाली परिसर में इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद शुक्ला की अध्यक्षता में समाधान दिवस चल रहा था। दोपहर करीब एक बजे अचानक मौसम बिगड़ा और तेज आंधी चलना शुरू हो गई।
विज्ञापन


इस दौरान कोतवाली परिसर में वायरलेस नेटवर्क के लिए लगा एक खंभा फरियाद लेकर आए कोपेपुर निवासी सिराजुद्दीन (55) के सिर पर गिर गया। आनन-फानन में कोतवाली पुलिस सिराजुद्दीन को सीएचसी दरियाबाद लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सिपाही संदीप यादव व मोहित खटाना भी घायल हो गए। दोनों को सीएचसी लाया गया है।

एसडीएम रामआसरे वर्मा, सीओ हर्षित चौहान भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। फिलहाल पुलिस ने परिवार के लोगों को सूचना देकर शव को अस्पताल की इमरजेंसी में रखवा दिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें