फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: कोर्ट ले जा रही महिला कैदियों की गाड़ी में लगी आग, कैदियों व पुलिसकर्मियों ने कूदकर बचाई जान

Tue, 30 Apr 2024 01:44 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

सार

हजरतगंज में राजभवन के बाहर महिला कैदियों को वाहन से ले जा रही एक कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। सभी ने कूद कर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
कैदियों के वाहन में लगी आग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ के हजरतगंज में राजभवन गेट नंबर 14 के निकट सोमवार को जिला जेल से महिला कैदियों को कोर्ट ले जा रही गाड़ी में अचानक आग लग गई। हादसे के कारण वहां अफरातफरी मच गई।

विज्ञापन


आननफानन गाड़ी में बैठी नौ महिला कैदियों और 14 पुलिसकर्मियों समेत 23 लोगों ने कूद कर अपनी जान बचाई। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने दो गाड़ियों से आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। 

ये भी पढ़ें - भाजपा और सपा में जोर... बसपा की भी इन चारों सीटों पर पैठ; पार्टियों के दांव से बदली सियासी सूरमाओं की सूरत
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 'सरप्राइज' ने बढ़ाई अमेठी की उलझन... अब नजर दिल्ली पर; सबकी जुबां पर ये एक सवाल
विज्ञापन


राजभवन गेट नंबर 14 के पास दोपहर 12 बजे कैदियों को ले जा रही पुलिस गाड़ी के इंजन से धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते गाड़ी से आग की तेज लपटें उठने लगीं। आग देख लोग चीख पुकार मचाने लगे। आननफानन चालक ने गाड़ी सड़क किनारे लगाई।

इसके बाद महिला कैदियों व पुलिसकर्मियों समेत 23 लोगों ने गाड़ी से कूदकर जान बचाई। एफएसओ हजरतगंज राम कुमार रावत के मुताबिक आग से कोई हताहत नहीं हुआ है। आग पर आधे घंटे में काबू पा लिया गया। हालांकि, तब तक पुलिस गाड़ी तब तक काफी हद तक जल चुकी थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें