फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी: ट्रक ने बाइक सवार तीन को रौंदा, दो बच्चियों की मौके पर मौत, पिता गंभीर

Fri, 01 Mar 2024 11:45 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी

सार

बाराबंकी के रामसनेहीघाट पर हुए एक दर्दनाक हादसे में एक ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचल दिया। दुर्घटना में मौके पर दो बच्चियों की मौत हो गई व पिता गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
मृतक बच्चियों की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाराबंकी के रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मारी और फिर सड़क पर गिरे दो बच्चों व युवक को रौंदता चला गया। हादसे में दोनों मासूम बच्चों की मौके पर मौत हो गई जबकि युवक के आधे शरीर पर ट्रक की पहिया चढ़ने से हालत गंभीर है। ट्रक चालक फरार हो गया है।

विज्ञापन


रामसनेहीघाट के सुमेरगंज निवासी नीरज यादव (34) पुत्री योगिता (8) बड़े भाई पंकज यादव की पुत्री वर्तिका (5) को बाइक पर बिठाकर आधुनिक इंटर कॉलेज भिटरिया छोड़ने जा रहे थे। इस दौरान भिटरिया की ओर से बाराबंकी जा रही तेज रफ्तार ट्रक ने ब्लॉक बनी कोडर के पास नीरज की बाइक में पीछे से टक्कर मार दी।

टक्कर में सभी लोग सड़क पर जा गिरे और ट्रक तीनों को रौंदता हुआ चला गया। इसमें दोनों मासूम बच्चियों की मौके पर मौत हो गई। नीरज को सीएचसी रामसनेहीघाट पहुंचाया गया। उसे तुरंत डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने ट्रक को कोतवाली में खड़ा कर दिया गया है। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें